Pages

Showing posts with label पाकिस्तानी. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तानी. Show all posts

Monday, September 5, 2011

पाकिस्तान का उर्दू मीडिया, Hindi Section, NewAgeIslam.com


Hindi Section
20 Aug 2011, NewAgeIslam.Com

पाकिस्तान का उर्दू मीडिया
डाक्टर ग़ज़ाला आफ़ाक़ क़ाज़ी
(उर्दू से हिंदी अनुवाद- समीउर रहमान, न्यु एज इस्लाम डाट काम)
पाकिस्तान के उर्दू अखबारों को आप पढ़ें तो यक़ीन नही आता कि ये एक ही देश से प्रकाशित होते हैं। उर्दू के अखबारों में खबरों से लेकर पत्रों और कालमों में एक ही तरह की भाषा मिलती है और वो है भड़काने वाली भाषा। उर्दू अखबारों के कालमों और पत्रों में भी बर्दाश्त न हो सकने वाली सीमा तक भेदभाव और पक्षपात से भरा रवैय्या मिलता है। दूसरी ओर आप अंग्रेज़ी के अखबार उठा के देखिए, तो औरतों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों से लेकर उन तत्वों पर भी खुली आलोचना मिल जायेगी जो धार्मिक भेदभाव को पाकिस्तानी राष्ट्र का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

क्या इस्लाम में रसूलुल्लाह के अपमान की सज़ा मौत है?, Hindi Section, NewAgeIslam.com


Hindi Section
17 Aug 2011, NewAgeIslam.Com

क्या इस्लाम में रसूलुल्लाह के अपमान की सज़ा मौत है?


ए.फ़ैज़ुर्रहमान, न्यु एज इस्लाम डाट काम
पाकिस्तान की धरती पर पिछले दिनों रसूलल्लाह (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) के अपमान के मामले में पूर्व गवर्नर सलमान तासीर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज़ भट्टी को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया था। इन दोनों ने रसूलल्लाह (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) के अपमान की एक आरोपी आसिया बीबी से हमदर्दी का इज़हार किया था। इतिहास गवाह है कि हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) ने अपने विरोधियों के साथ प्यार और हमदर्दी भरा व्यवहार का ऐसा उदाहरण पेश किया है कि रसूलल्लाह (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) के सम्मान में दुर्व्यवहार करने वाला भी जल्द ही हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) का प्रशंसक बन गया, लेकिन पाकिस्तानी उलमा ने अपने देश में ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि रसूलल्लाह (सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम) के अपमान के आरोपियों से हमदर्दी का इज़हार करना भी नामुमकिन हो गया है, जिनके खिलाफ़ ऐसा कोई प्रमाण भी नहीं है, कि वास्तव में इन लोगों ने ये जुर्म किया भी है?