Pages

Showing posts with label असगर वजाहत. Show all posts
Showing posts with label असगर वजाहत. Show all posts

Thursday, September 8, 2011

टीम अन्ना और देश के मुसलमान, Hindi Section,


Hindi Section
26 Aug 2011, NewAgeIslam.Com

टीम अन्ना और देश के मुसलमान


असगर वजाहत
देश में लोकतंत्र होने का पूरा लाभ देश के अल्पसंख्यकों को मिलता है, इसलिए अल्पसंख्यकों का फर्ज है कि वे देश में लोकतांत्रिक और विकास केंद्रित आंदोलनों में शामिल हों।
अण्णा हजारे के कहने पर उनकी टीम के अरविन्द केजरीवाल और किरण बेदी प्रमुख मुस्लिम नेताओं से समर्थन प्राप्त करने के लिए दिल्ली की जमा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी, जमाते इस्लामी हिंद, ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन,दारुल उलूम देवबंद के नेताओं से मिले जिन्होंने विभिन्ना कारणों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अण्णा आंदोलन को समर्थन देने से मना कर दिया।